बिलासपुर
मृत शिक्षक की शिक्षक पत्नी से मांगी रिश्वत….बाबू निलंबित बीईओ हटाए गए

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – बिलासपुर – मृत शिक्षक के बकाया भुगतान के लिए 1.24 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले शिक्षा विभाग के क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर हुई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद कोटा BEO को भी हटा दिया गया और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मृत शिक्षक की पत्नी, जो सहायक शिक्षिका हैं, उसने कर्मचारी जनदर्शन में शिकायत की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर की तत्परता से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।






