छत्तीसगढ़
आपस में 3 बाईक की हुई टक्कर, मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की हुई मौत…..

बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए भिजवाया गया है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे 930 पर ग्राम जमरूवा के पास यह हादसा हुआ। तीन बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में दो बाइक सवार और 1 बच्चे की मौत हो गई। वहीं 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजावाया और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।




