रायगढ़
VIDEO : ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम….

रायगढ़ – ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर तक धुआं नजर आने लगा। फायरब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित गजानंद पुरम कॉलोनी के पीछे बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आज सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक ट्रांसफॉर्मर में लगी आग धीरे-धीरे दूसरे ट्रांसफॉर्मरों तक फैल गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और दूर तक इसकी लपटें दिखाई देने लगीं।
फिलहाल, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। लगभग 30 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। लेकिन आग लगने के कारणों की जांच जारी है।




