छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप : 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 16 मार्च को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर और दुर्ग में भी पारा 40 डिग्री को पार कर गया। अगले दो दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
येलो अलर्ट वाले जिले
बालोद
बलौदाबाजार
बिलासपुर
धमतरी
दुर्ग
गरियाबंद
जांजगीर-चांपा
कांकेर
कोरबा
महासमुंद
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी
रायगढ़
रायपुर
राजनांदगांव
सक्ती
सारंगढ़ बिलाईगढ़




