डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में बीजेपी नेत्री की बेटी गंभीर रूप से घायल…..

दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसे में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर चोट के कारण ऋचा कौशिक (22) वेंटिलेटर पर है, मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
होली के दिन हुए सड़क हादसे में भाजपा नेत्री की बेटी समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में जारी है। मेडिकल बुलेटिन और परिजनों के मुताबिक भाजपा नेत्री स्वीटी कौशिक की बेटी रिचा कौशिक का इलाज जारी है।

उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं हादसे में घायल तीन युवक मयंक यादव, आयुष यादव ,एवं हर्ष यादव ,का इलाज आरोग्यं हॉस्पिटल में जारी है
दरअसल, 14 मार्च की दोपहर 3 बजे सभी लोग खाना खाकर स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से घर लौट रहे थे। कार तेज रफ्तार में थी। वह अंजोरा ढाबा के पास पहुंचे थे, तभी अचानक कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली।
इस दौरान कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऋचा कौशिक को काफी ज्यादा चोट आई। उसे सीधे रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।




