होली के दिन से गायब था युवक, खेत मे मिली लाश.

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर : मस्तूरी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह खेत में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में रहने वाला 21 वर्षिय राहुल कुर्रे की लाश सेमहर पारा गांव से 300 मीटर अंदर खेत में औंधे मुंह पड़ी हुई मिली , जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई,वही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना देने के बाद आगे की जांच में जुट गई.
मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक के माता पिता बाहर कमाने खाने गए हुए है, मृतक गांव में अपने दादा दादी के पास रहता था जो दोपहर होली खेलने घर से निकला हुआ था,जिसका देर शाम रात तक कोई पता नहीं चला,जिसकी शनिवार सुबह खेत मे लाश मिली. वही पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है।बहरहाल मामले मे मस्तूरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.




