बिलासपुर

अरण्यिका रोपणी सकरी और स्मृति वन में लगी भीषण आग

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – अरण्यिका रोपणी सकरी और स्मृति वन में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग ने जंगल की बड़ी मात्रा में वनस्पति को नष्ट कर दिया, जिससे प्राकृतिक संपदा को भारी नुकसान हुआ है।

Advertisement

साथ ही, यहां रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए भी यह एक गंभीर खतरा बन गया है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस आग के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। होली के दौरान अधिकांश लोग घरों में थे, जबकि असामाजिक तत्व बाहर घूम रहे थे।

Advertisement

इसी दौरान जंगल में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास किया।समाजिक वनकीय के डीएफओ अभिनव कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन जंगल के कुछ हिस्सों में अब भी आग सुलग रही है। वन विभाग की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button