अंतरराष्ट्रीय

हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ फेल, टल गई सुनीता विलियम्स की वापसी..

 

Advertisement

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी एक बार फिर टल गई है. इन दोनों को वापस लाने के लिए जो रॉकेट लॉन्च होना था, उसमें तकनीकी खामी आने के चलते ऐसा हुआ.

Advertisement

एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ का रॉकेट फाल्कन-9 चार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को लेकर लॉन्च होने वाला था. ये चार वैज्ञानिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पहले से मौजूद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जगह लेते.

लॉन्च होने में महज एक घंटा ही बाकी था लेकिन रॉकेट के हाइड्रोलिक सिस्टम और ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म में तकनीकी खामी नजर आई और फिर इसका लॉन्च टाल दिया गया.

नासा और स्पेसएक्स ने बाद में जानकारी दी कि क्रू-10 मिशन के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने को रद्द कर दिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button