होली पर पुलिस प्रशासन अलर्ट : निकाला गया फ्लैग मार्च

(आशीष मौर्य संपादक/प्रदीप भोई) : बिलासपुर – 13 मार्च को होलिका दहन एवं 14 मार्च को होली त्यौहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने ताकि आम नागरिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मना सके, इसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस मैदान से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा फ्लैग मार्च रवाना किया गया।
फ्लैग मार्च रवाना करने के पूर्व उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक व्दारा ब्रीफिंग किया गया कि शहर में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रखी जाए। गुण्डा बदमाशों, असामाजिक तत्वों, अशांति फैलाने वालों पर ठोस कार्यवाही की जाए।
बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सद्भावनापूर्वक होली का त्यौहार मनाऐं, साथ ही यदि किसी नागरिक को कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का हथियार चाकू, कटार, आर्म्स आदि रखने की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी अपने नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कण्ट्रोल रूम में दें, उनका नाम एवं मोबाईल नम्बर गुप्त रखा जाएगा।

फ्लैग मार्च मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, सहित पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, एसडीएम तहसीलदार सहित थानेदार और पुलिस जवान उपस्थित रहे.
पुलिस ग्राउंड से निकला फ्लैग मार्च, शहर के प्रमुख चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए, पुलिस लाइन में समाप्त हुआ.




