छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा होली : CM विष्णुदेव साय और पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक दूसरे को लगाया रंग….

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को होली का उल्लास देखने को मिला। विधानसभा परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक साथ होली खेली। पक्ष और विपक्ष के नेता होली के रंग में सराबोर नजर आए, और पूरे माहौल में सौहार्द्र और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
छत्तीसगढ़ की सियासत के दो बड़े चेहरे—CM विष्णुदेव साय और पूर्व CM भूपेश बघेल एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए।
होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर पारंपरिक लोकगीत और ढोल-नगाड़ों की धुनों ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।




