छत्तीसगढ़

कोरबा नगर निगम: राजनीतिक घमासान के बीच जांच कमेटी का गठन

 

Advertisement

कोरबा नगर निगम में हाल ही में हुए घटनाक्रम ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। पहले नवनिर्वाचित सभापति का निष्कासन, फिर उद्योग मंत्री को नोटिस, और अब पार्टी द्वारा जांच टीम का गठन इन सभी घटनाओं ने कोरबा को राजनीतिक हॉटस्पॉट बना दिया है।

Advertisement

दरअसल, कुछ दिन पहले कोरबा नगर निगम के सभापति पद का चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को हराकर भाजपा की बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की और सभापति की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। पार्टी को इस हार से झटका तो लगा ही, लेकिन हालात तब और बिगड़ गए जब प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बागी प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी।

इस घटनाक्रम के बाद पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। कल देर रात, भाजपा ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। इसी के साथ, पार्टी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है।

भाजपा की इस जांच कमेटी का संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल को बनाया गया है। वहीं, पूर्व विधायक एवं बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह और श्रीनिवास राव मद्दी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह कमेटी जल्द ही कोरबा जाकर पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button