छत्तीसगढ़
11 घंटे की पूछताछ के बाद घर से बाहर निकले भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा।
कार्रवाई के बाद ईडी की टीम रायपुर रवाना हो गई। इसके बाद भूपेश बघेल अपने बंगले से बाहर आए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी के पास कोई सबूत नहीं है और यह कांग्रेस के खिलाफ एक षड्यंत्र है।




