भिलाई

ईडी की छापेमारी पर, कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बंगले के बाहर किया प्रदर्शन

भिलाई – पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है।

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया और इस कार्रवाई को भाजपा की साजिश बताया। वहीं, भाजपा नेताओं ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम करार दिया। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button