आर.डी.ए. कॉलोनी में पुलिस की छापेमार कार्यवाई, 25 हिरासत में

रायपुर में अपराध पर नकेल कसने के लिए तड़के सुबह 5 बजे पुलिस की 100 सदस्यीय टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द स्थित आर.डी.ए. कॉलोनी में छापेमारी की।
पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों को टारगेट किया।
सूचना मिली थी कि कॉलोनी में बाहरी लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा मकानों की तलाशी ली और 25 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 20 संदिग्ध व्यक्ति, 3 आदतन अपराधी और 2 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि किरायेदारों का सत्यापन भी किया गया और बाहरी लोगों की जांच के लिए उनके एस.एस. रोल संबंधित राज्यों को भेजे जा रहे हैं। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।




