बिलासपुर

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के लिमतरी फदहा गांव की है, जहां हरिचंद खुसरो नामक अधेड़ ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक के बेटे मनीष खुसरो ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता ने लकड़ी के मयार में सफेद धोती से फांसी लगा ली।

Advertisement

फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इस मामले की जानकारी एसडीएम को भी दे दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर किन कारणों से यह आत्महत्या हुई।

Related Articles

Back to top button