रायपुर फायरिंग केस: दो पक्षों में विवाद, हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

(रायपुर ब्यूरो) राजधानी रायपुर के तेलीबांधा उद्योग भवन क्षेत्र में गुरुवार रात 8 बजे हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। घटना रिंग रोड पर स्थित सेकंड हैंड कार गैराज कार सॉल्यूशन की है। फायरिंग जसपाल रंधावा नाम के युवक ने की।
गोविंद नगर, सिविल लाइन निवासी जसपाल रंधावा और उदया सोसायटी निवासी प्रभजोत सिंह के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात 8 बजे कार सॉल्यूशन में समझौते के लिए जसपाल अपने पिता हरप्रीत सिंह और दो अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा।
समझौते की बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जसपाल ने अपने पास रखी बंदूक से दो हवाई फायर कर दिए। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर जसपाल और उसके पिता वहां से भाग निकले।
घटना की सूचना पर मदनजीत सिंह की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से
एक पिस्टल
एक 12 बोर बंदूक
एक स्नाइपर
एक चाकू
दो चारपहिया वाहन (सफारी और थार) जब्त किए हैं।
फरार आरोपी की तलाश जारी है, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




