
बिलासपुर – कोटा पुलिस ने चोरी के कबाड़ से भरे वाहन पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी का लोहे का टीन और छड़ लेकर एक वाहन जरहागांव (मुंगेली) से कोटा की ओर आ रहा है। लखोदना मोड़ पर घेराबंदी कर वाहन (CG 11 AB 0615) को रोका गया।
जिसमें 20 क्विंटल कबाड़ (कीमत ₹50,000) और वाहन सहित कुल ₹2.5 लाख का सामान बरामद हुआ।
आरोपी सोनू राम साहू (24) को गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कुमार व पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।




