छत्तीसगढ़
कांग्रेस ने नगर निगम और जिला पंचायत के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त, सक्ती की कमान बैजनाथ चंद्राकर को

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगमों में सभापति और नेता प्रतिपक्ष, तथा जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। सक्ति की कमान वरिष्ठ नेता बैजनाथ चंद्राकर को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि ये नियुक्तियां संगठन को और मजबूत करेंगी।
बैजनाथ चंद्राकर ने इस जिम्मेदारी के लिए पीसीसी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहेंगे।




