Uncategorized

व्हाट्सएप में आया जबरदस्त फीचर

 

Advertisement

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में भारतीय यूजर्स को एक नया फीचर वॉइस ट्रांसक्रिप्ट्स नाम से दिया जा रहा है। इस फीचर की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी और अब इसे रोलआउट किया जा रहा है। नया फीचर ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग के जरिए वॉइस मेसेजेस को टेक्स्ट की तरह पढ़ा जा सकेगा। इस फीचर का फायदा एंड्रॉयड ऐप में मिलने लगा है और जल्द iOS ऐप में भी मिलेगा।

Advertisement

नए फीचर का इंतजार यूजर्स लंबे वक्त से कर रहे थे और आखिरकार भारत में भी इसे रोलआउट किया जा रहा है। यूजर्स चाहें तो किसी ऑडियो नोट को सुनने के बजाय पढ़ सकेंगे। हालांकि, अभी हिन्दी भाषा का सपोर्ट इसमें नहीं मिल रहा है। यह फीचर जिन भाषाओं में ट्रांस्क्रिप्शन का विकल्प दे रहा है, उनकी लिस्ट में अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली और रशियन वगैरह शामिल हैं।

अगर आप कहीं शोर-शराबे में हैं या फिर ऐसी जगह हैं, जहां वॉइस मेसेज प्ले नहीं कर सकते तो नया फीचर काम आएगा। यूजर्स को सिंगल टैप करते ही मेसेज में कही गई बात टेक्स्ट की तरह दिखाई जाएगी और वे उसे पढ़ सकेंगे। वॉट्सऐप का कहना है कि यह कन्वर्सेशन करने का बेहतर तरीका उपलब्ध करवाएगा।

दावा है कि ट्रांस्क्रिप्शन की यह पूरी प्रक्रिया ऑन-डिवाइस होगी और वॉट्सऐप को इस ऑडियो या टेक्स्ट का ऐक्सेस नहीं मिलेगा। यानी इस फीचर के साथ प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ये स्टेप्स फॉलो करते हुए कर पाएंगे यूज
नया फीचर बाय-डिफॉल्ट डिसेबल है और आपको इसे सेटिंग्स में जाकर इनेबल करना होगा। आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

– सबसे पहले WhatsApp सेटिंग्स ओपेन करें।

– इसके बाद ‘Chats’ पर टैप करें।

– अब आपको स्क्रॉल डाउन करने के बाद ‘Voice Message Transcripts’ पर टैप करना होगा और इसे इनेबल करना है।

– इसके बाद आपको ‘Chose Language’ ऑप्शन से अपनी भाषा का चुनाव करना होगा।

– यहां ‘Set up now’ या ‘Wait for WiFi’ में से चुनना होगा। आप जब चाहें ट्रांस्क्रिप्शन की भाषा में बदलाव कर सकते
एक बार नया ऑप्शन इनेबल करने के बाद आपको वॉइस मेसेज पर लॉन्ग-टैप करना होगा। इसके बाद More options में जाकर Transcribe पर टैप करना होगा और टेक्स्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Related Articles

Back to top button