छत्तीसगढ़रायपुर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल को लिखा पत्र..

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ में बढ़ते धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ हत्या के मामलों पर चिंता जताते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखकर कठोर कानून बनाने की मांग की है।

Advertisement

अपने पत्र में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि धर्म हमारी संस्कृति की आधारशिला है और गौ सेवा इसका अभिन्न अंग है। लेकिन हाल के दिनों में राज्य में धर्मांतरण और गौ तस्करी के कई मामले सामने आए हैं, जो सनातन मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग के जरिए प्रलोभन, छल और भय के आधार पर धर्मांतरण को एक उद्योग के रूप में संचालित किया जा रहा है।

सांसद ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी शह पर न केवल आदिवासी इलाकों में, बल्कि गांवों और शहरी क्षेत्रों में भी ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब और असहाय लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि लव जिहाद के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में षड्यंत्रपूर्वक धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25(1) का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता प्राप्त है, लेकिन अनुच्छेद 25(2) के तहत राज्य को यह अधिकार है कि वह लोक व्यवस्था, सदाचार और स्वास्थ्य की रक्षा हेतु अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए कठोर कानून बना सके।

बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार से मांग की कि अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए एक प्रभावी कानून बनाया जाए, जिससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की रक्षा हो सके।

Related Articles

Back to top button