बिलासपुर

महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – महाकुंभ मेले के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाई है। यह कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग स्टेशन से टुंडला के लिए रवाना हुई। यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं।

Advertisement

महाकुंभ के विशाल आयोजन को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन शुक्रवार, 21 फरवरी को दुर्ग से टुंडला के लिए रवाना हुई। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे ने पहले से ही कड़े इंतजाम कर रखे थे। रेलवे के अधिकारियो ने बताया कि महाकुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हमने यह स्पेशल ट्रेन चलाई है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए उसलापुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को तैनात किया गया था। जवान यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से उनके बर्थ तक पहुंचाने में सहायता कर रहे थे।

Advertisement

रेलवे ने यात्रियों को उनकी यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ देने के लिए पैंफलेट भी वितरित किए। यह विशेष ट्रेन रायपुर, भाठापारा, उसलापुर, पेंडरारोड, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन, कटनी, मैहर, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा और टुंडला रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है, जिससे महाकुंभ की यात्रा को सुगम बनाया जा सके। रेलवे की यह विशेष ट्रेन महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा के चलते यात्री आरामदायक सफर का आनंद उठा रहे हैं। महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में रेलवे की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button