देश
हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में घुसी कार 6 लोगों की मौत..

बिहार : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा -मोहनिया हाईवे पर दुल्हिनगंज के नजदीक अहले सुबह प्रयागराज से लौट रही एक कार पीछे से कंटेनर में घुस गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। बाद में जेसीबी की मदद से कार को हटाकर दबे मृत लोगों के शवों को बाहर निकाला गया।




