छत्तीसगढ़

रायपुर संभागायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 9 अपराधी जेल भेजे गए

रायपुर: रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय कावरे ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (PIT NDPS) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 9 अपराधियों को 3 महीने के लिए जेल भेजने का आदेश जारी किया है। यह कदम नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने और समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करने की दिशा में उठाया गया है।

Advertisement

संभागायुक्त डॉ. संजय कावरे ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को इस जाल से बचाना और समाज को नशे से मुक्त करना है।

Advertisement

इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, और पुलिस अब अन्य संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुए है। प्रशासन का यह कदम अवैध नशे के व्यापार के खिलाफ सख्त संदेश देता है कि कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।

Related Articles

Back to top button