छत्तीसगढ़
BREAKING : बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत…..

बलौदा बाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।
आपको बता दें कि देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेजा गया था। उन पर बलौदा बाजार हिंसा में शामिल होने के आरोप लगे थे।सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।




