रायपुर
आवारा कुत्तों का आतंक, 6 साल के बच्चे पर किया जानलेवा हमला.

रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामले में 6 साल के मासूम वासु कश्यप पर कुत्तों के झुंड ने बेरहमी से हमला कर दिया। आर्मी चौक के पास खेलते वक्त अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे भागने लगे, लेकिन वासु साइकिल से गिर गया।
कुत्तों ने उसे घसीटकर खाली प्लॉट में ले जाकर 10 मिनट तक नोचते रहे।बच्चे के शरीर पर 100 से ज्यादा घाव, सिर का मांस तक उखड़ गया। वासु के पिता ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों से बेटे को बचाया। मासूम की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है।




