बिलासपुर

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेल लाइन की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Advertisement

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव कटकर क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, यह घटना एक बार फिर इस सवाल को जन्म देती है कि आखिर क्यों युवा ऐसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button