फ्लाई ओवर मे बना डिवाइडर बन रहा दुर्घटना का कारण,टीआई ने PWD को लिखा पत्र

(आशीष मौर्य/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज के बीचो बीच बनाए गए डिवाइडर के कारण हो रहे सड़क हादसे को लेकर, सिविल लाइन थाना प्रभारी ने पीडब्ल्यूडी और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है. थाना प्रभारी ने फ्लावर चढ़ते वक्त बीचो-बीच बनाए गए डिवाइडर को ब्लैक स्पॉट बताते हुए तत्काल तोड़ने की मांग की है.
एसबीआर कॉलेज के सामने फ्लाईओवर से नीचे उतारते वक्त वहां बना डिवाइडर हादसे का कारण बन रहा है. रात के समय डिवाइडर नजर नहीं आने के कारण यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. पिछले दिनों इस डिवाइडेड से कार्य टकराकर पलट गई थी, जिसके कारण कार चालक को गंभीर चोट आई थी,तिफरा की ओर से एसबीआर कॉलेज उतरते वक्त फ्लावर ओवर मैं बना यह डिवाइडर नजर नहीं आता, ना ही डिवाइडर में किसी भी प्रकार का संकेतक लगाया गया है.
जिसके कारण अब तक दो दर्जन से अधिक एक्सीडेंट यहां हो चुके है. इस डिवाइडर को हटाने के लिए मांग भी की गई लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है. थाना प्रभारी एस आर साहू ने डिवाइडर हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है, वही इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है.
फ्लाई ओवर का यह स्थान ब्लैक स्पॉट का रूप ले चुका है. जिम्मेदार विभाग के द्वारा यहां सुरक्षा के कोई भी उपाय नहीं किए गए है.फ्लाई ओवर पर बना यह डिवाइडर रात के समय नजर नहीं आता.जिसकी वजह से हादसे हो रहे है।




