खेल

BREAKING : टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से दी मात….

Advertisement

Advertisement

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने रविवार को दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने 305 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर चेज किया। इंग्लैंड टीम रोहित शर्मा के शतकीय तूफान में उड़ गई।

उन्होंने 90 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। शुभमन गिल (60) ने अर्धशतक जमाया। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 41 रन निकले।

अक्षर पटेल 41 और रविंद्र जडेजा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली (5) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने 10-10 रनों का योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button