देश

सीधे गूगल मैसेज से कर पाएंगे वॉट्सऐप वीडियो कॉल..

जल्द WhatsApp video call शुरू करने के लिए वॉट्सऐप पर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर सीधे गूगल मैसेज से ही कॉल शुरू कर पाएंगे। एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जो यूजर्स को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को छोड़े बिना वॉट्सऐप वीडियो कॉल शुरू करने की अनुमति देगा।

Advertisement

एंड्रॉयड अथॉरिटी के असेंबल डिबग ने गूगल मैसेजेस वर्जन 20250131 के एपीके टियरडाउन के दौरान इस फीचर को एक्टिवेट और टेस्ट करने में कामयाबी हासिल की ​​और प्रक्रिया देखने से बहुत सरल लगती है।

Advertisement

अगर दोनों यूजर के पास वॉट्सऐप इंस्टॉल और कॉन्फिगर है, तो गूगल मैसेज में वीडियो कॉल बटन पर टैप करने से वॉट्सऐप कॉल शुरू हो जाएगी। अगर रिसिपेंट के पास वॉट्सऐप नहीं है, तो कॉल डिफॉल्ट रूप से गूगल मीट पर चली जाएगी।

फिलहाल, यह फीचर प्राइवेट चैट तक ही सीमित है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि स्टेबल वर्जन आने पर यह फीचर संभवतः ग्रुप चैट तक भी विस्तारित हो जाएगा।

वर्तमान में, Google Messages में वीडियो कॉल शुरू करने के लिए डिफॉल्ट रूप से गूगल मीट का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके लिए दोनों प्रतिभागियों के पास मीट इंस्टॉल होना चाहिए, Messages और Meet दोनों पर अपने गूगल अकाउंट में लॉग इन होना चाहिए और उनके पास LTE-बेस्ड कॉलिंग को सपोर्ट करने वाला फोन नंबर होना चाहिए।

गूगल इस वॉट्सऐप इंटीग्रेशन की टेस्टिंग कर रहा है, लेकिन इसे कब से शुरू किया जाएगा, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यह संभव है कि गूगल इसे बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाने से पहले फीडबैक इकट्ठा करने के लिए पहले बीटा वर्जन में इसकी टेस्टिंग कर सकता है।

Related Articles

Back to top button