छत्तीसगढ़बिलासपुर

वार्ड क्रमांक – 2 अब्दुल कलाम नगर में दिलीप कोरी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन….

बिलासपुर : वार्ड क्रमांक 2 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप कोरी ने गुरुवार को अपने क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भाजपा की विकास परक नीतियों से उन्हें अवगत कराया। स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा वर्ग उनके नेतृत्व और कार्यशैली से प्रभावित नजर आया ।

Advertisement

दिलीप कोरी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य “विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना” है। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है, तो वे वार्ड क्रमांक 2 को शहर के सबसे विकसित और आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करेंगे। उनकी प्राथमिकता सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तिकरण करना है।

Advertisement

वार्ड के नागरिकों का कहना हैं कि वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को न केवल समझते हैं, बल्कि उनका समाधान निकालने के लिए तत्पर रहते हैं। महिलाओं ने भी कहा कि उनके नेतृत्व में वार्ड में सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं में निश्चित सुधार होगा।

दिलीप कोरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना समर्थन दें ताकि वे वार्ड क्रमांक 2 को एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर क्षेत्र बना सकें।जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया कि दिलीप कोरी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button