बिलासपुर
जिला पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

बिलासपुर में जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सभी क्षेत्रों में मजबूत और जनाधार वाले उम्मीदवारों को मौका दिया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सूची क्षेत्रीय संतुलन और जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। आगामी चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।




