देश

स्टेटस अपडेट के लिए WhatsApp का तगड़ा फीचर..

वॉट्सऐप (WhatsApp) में स्टेटस अपडेट के लिए नया फीचर आने वाला है। कंपनी का यह लेटेस्ट फीचर स्टेटस अपडेट से जुड़ा है। इस फीचर की मदद से यूजर स्टेटस अपडेट्स में स्टिकर फोटोज ऐड कर सकेंगे। यह फीचर यूजर्स को नए कॉन्टेंट स्टिकर का ऑप्शन देगा, जिसका इस्तेमाल करके यूजर एक स्टेटस अपडेट में मल्टिपल फोटो ऐड कर सकेंगे।

Advertisement

वॉट्सऐप में आने वाले इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने इसे गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.3.10 में देखा है और इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Advertisement

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप वॉट्सऐप के इस नए फीचर को देख सकते हैं। यह फीचर मल्टिपल फोटो को एक सिंगल स्टेटस अपडेट में पोस्ट करने की सुविधा देता है, जिससे यूजर एक बार में अपने बेस्ट मूमेंट्स को वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट्स को दिखा सकते हैं।

नया फीचर अलग-अलग स्टेटस अपडेट को पोस्ट करने की जरूरत को खत्म करने का दम रखता है। खास बात है कि यूजर स्टेटस अपडेट के जरिए शेयर किए जाने वाले वीडियो पर भी स्टिकर फोटो लगा सकते हैं। वीडियो में अडिशल इमेज के ऐड होने से स्टेटस अपडेट और मजेदार हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button