छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी..

प्रदीप भोई : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई में एक बार फिर पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन युवक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान खमतराई की है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल युवकों का इलाज सिम्स में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button