देश
कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर, 36 दवाएं हुई टैक्स फ्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सबसे बड़ी घोषणा गंभीर बीमारियों से जुड़ी 36 जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह से ड्यूटी फ्री करने की रही। इसके अलावा, कैंसर मरीजों के लिए सरकार ने कई अन्य सुविधाओं का भी ऐलान किया है।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में मरीजों को महंगी दवाओं का सामना करना पड़ता है। इस बजट में सरकार ने राहत देते हुए घोषणा की है कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से कस्टम ड्यूटी हटा दी जाएगी। इससे कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज पहले की तुलना में अधिक किफायती होगा।




