छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार

बिलासपुर – सीपत के ग्राम खम्हरिया के सतनामी मोहल्ला निवासी कला राम खांडेकर (27) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना 27 जनवरी दोपहर 12 बजे की है, जब वह साइकिल से ग्राम कुली स्थित आरुषी पेट्रोल पंप जा रहे थे।

Advertisement

इसी दौरान श्री बालाजी ब्रिक्स इंडस्ट्रीज के सामने एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति में था और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कला राम के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

सूचना मिलने पर मृतक के भतीजे शैलेन्द्र खांडेकर और मोहल्ले के कमल कांत किरन ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button