बिलासपुर

डबल इंजन वालों का दोगुना उत्साह, भाजपा की नामांकन रैली में विधायक व संगठन नेता हुए शामिल

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – कांग्रेस के मुकाबले राज्य मे शासन का असर भाजपा के नामांकन रैली मे दिखा. महापौर समेत सभी 70 पार्षद पद के उम्मीदवार वाहनों मे सवार हुए. विधायक और संगठन के बड़े नेताओं इनकी अगुवाई किया. उत्साह भी कम नहीं था.

Advertisement

भगवा रंग मे सजायी नामांकन रैली मे भाजपा विधायक सभी प्रत्याशियों को लेकर निकले. देवकीनंदन चौक पर हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना कर विधायक धरम लाल कौशिक और पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत का आशीर्वाद लिया.

Advertisement

डबल इजन वाली भाजपा के कार्यकर्ताओ मे उत्साह भी दोगुना दिखा. गाजेबाजे के साथ सभी कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़ चले. संगठन की ताकत के बुते जीत के प्रति आश्वासत पूजा विधानी ने कहा बिलासपुर ही नहीं स्थानीय चुनाव के लिए उनकी पार्टी ने पुरे राज्य मे सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार दिए है. उन्होंने बिलासपुर नगर निगम मे महापौर समेत बड़ी संख्या पार्षद चुनकर पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जताया है.



भाजपा नेताओं ने दावा किया है की केंद्र से लेकर छत्तीसगढ़ मे लोकल सरकार भाजपा की होगी. इसके लिए उसने युवा और योग्य उम्मीदवार चुनाव मैदान मे उतारे है.

Related Articles

Back to top button