बिलासपुर
बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने किया ध्वजारोहण….

(आशीष मौर्य के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – गणतंत्र दिवस पर आईजी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान का गायन किया।




