रामशरण यादव,विनोद साहू,प्रमोद नायक,और त्रिलोक श्रीवास होंगे महापौर प्रत्याशी, एक नाम पर लगा सकती है मुहर

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के रूप में तीन नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी और चयन समिति के समक्ष भेज दिया गया है. पैनल में पूर्व महापौर रामशरण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू,त्रिलोक श्रीवास और प्रमोद नायक का नाम है. सूत्रों के अनुसार यही चारो नाम मे से एक नाम फाइनल किया जाएगा. कभी भी इन नाम में से एक नाम की घोषणा हो सकती है. पार्षद प्रत्याशियों के भी नाम लगभग फाइनल कर लिए गए हैं.
कांग्रेस में पार्षद प्रत्याशी के रूप में कई ऐसे सिंगल नाम भी भेजे गए थे. लेकिन ऐन समय में वह नाम बदल दिए गए. अंदर खाने से जो सूचना मिली है प्रत्याशियों का नाम चयन करने कांग्रेस नेताओं को भारी दबाव और विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है. लेकिन अपने चाहतों को टिकट दिलाने कांग्रेस नेता लगे हुए हैं. लेकिन नगर निगम के चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना कहीं भारी न पड़ जाए.




