छत्तीसगढ़
जंगली भालू का कहर, वनकर्मी और ग्रामीणों पर किया हमला

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में एक जंगली भालू ने वनकर्मी और ग्रामीणों पर हमला कर दहशत फैला दी। लाइव वीडियो में घटना स्थल पर मौजूद लोग भालू को भगाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन आक्रामक भालू ने वनकर्मी और ग्रामीण पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हालात काबू में करने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।




