छत्तीसगढ़

सीएम साय के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग में 33 रिक्त पदों पर होगी भर्ती..

रायपुर। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आई है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर खाद्य और औषधि प्रशासन के अधीन विभिन्न परीक्षण प्रयोगशालाओं में इन 33 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है.

Advertisement

इन पदों के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है. इनमें औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 16 और खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 17 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है.

Advertisement

खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रभावी निगरानी और परीक्षण के लिए सक्षम कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए वित्त विभाग ने भर्ती के लिए स्वीकृति दी है.

इन रिक्त पदों को भरने से प्रयोगशाला के काम-काज में तेजी आएगी. वहीं नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेंगी.

Related Articles

Back to top button