बिलासपुर

भूपेश बघेल समेत 4 आरोपी गिरफ्तार….स्कूल शिक्षिका की शिकायत पर हुई कार्रवाई

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – स्कूल में घुसकर महिला स्टाफ और बच्चों के साथ अश्लील गाली गलौच करने के जुर्म में भूपेश बघेल समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद चारो आरोपियों को बीएनएस की गंभीर धाराओं 296, 351(2), 333, 3(5) के तहत गिरफ्तार जेल दाखिल कराया है। पकड़े गए चारो आरोपी बघेल कांपा तखतपुर के रहने वाले हैं। मामले में स्कूल शिक्षिका ज्योति साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

Advertisement


तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञान ज्योति उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल की शिक्षिका ने भूपेश बघेल समेत चार आरोपियों पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट में शिक्षिका ज्योति साहू ने बताया कि ज्ञान ज्योति उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय करगीकला में पढाती है। 2 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे भूपेश बघेल और उसके तीन साथी स्कूल प्रांगण में अश्लील गाली गलौच करते हुए घुसे। तीनों साथियों का नाम समीर दिनकर, सोमेश्वर दिनकर, राहुल मरावी है।

Advertisement


ज्योति साहू ने बताया कि चारो आरोपी बघेलकापा थाना तखतपुर के रहने वाले है। सभी आरोपियों के हाथ में डण्डा भी था। चारो ने अध्यापकों के अलावा बच्चों को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे स्कूल की प्रतिष्ठा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। बच्चों समेत अभिभावकों और स्टाफ में दहशत का वातावरण है।


पुलिस टीम ने ज्योति साहू की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पतासाजी अभियान चलाया। मुख्य आरोपी समेत चारो को बीएनएस की धारा 296, 351(2) ,333, 3(5), के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

Related Articles

Back to top button