छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती ने लगा ली फांसी, हुई मौत….

जांजगीर चाम्पा जिले की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड किया। जब युवती फांसी के फंदे पर झूली तब उस वक्त घर पर कोई नहीं था। वहीं इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा का है। युवती का नाम अंकुर नाथ (19) है। जिस वक्त युवती फांसी लगा रही थी, उस वक्त वीडियो को 21 लोगों ने लाइव देखा है। उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए कमेंट भी कर रहे थे।

Advertisement

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने 29 दिसंबर को फांसी लगाई है। लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया है।

फोन में सुसाइड को लेकर कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। साइबर टीम मोबाइल की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button