बिलासपुर

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पंचायत विभाग के बाबू मयूर गेमनानी पर हुआ एक्शन, मूल विभाग लौटने का आदेश जारी….

Advertisement

बिलासपुर – नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के वरिष्ठ योजना सहायक के पद पर पदस्थ मयूर गेमनानी को उनके मूल विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, रायपुर वापस भेज दिया गया है।

Advertisement

यह निर्णय कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा लिया गया, जिन्होंने उनकी प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ कई शिकायतें है, जिनमें विभागीय अनियमितताओं और अनुशासनहीनता के आरोप हैं। साथ ही इसकी शिकायतें शहर के कई आर्किटेक्ट और आमजन द्वारा भी की जा रही थीं, जिसमें कामकाज और प्रक्रियाओं से संबंधित गंभीर आरोप शामिल हैं….! कलेक्टर ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की। इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है….!

मयूर गेमनानी

मयूर गेमनानी की प्रतिनियुक्ति संचालनालय, नगर तथा ग्राम निवेश, नवा रायपुर द्वारा बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय में की गई थी। उन्हें यह जिम्मेदारी दो वर्षों की अवधि या पदस्थापना पूरी होने तक के लिए सौंपी गई थी।

Related Articles

Back to top button