बिलासपुर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हैवेन्स पार्क बार पर जड़ा ताला….


Advertisement


(आशीष मौर्य) : बिलासपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के हैवेन्स पार्क बार को सील कर दिया है। जिला कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। बार का FL-3 लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, बार में नियमों का उल्लंघन और लाइसेंस शर्तों के विपरीत गतिविधियों की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बार को पंद्रह दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया।

कलेक्टर ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले में अन्य बार और होटल मालिकों को भी सख्त चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button