छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड….शीतलहर का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है, लेकिन आने वाले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई है। राज्य में आज 15 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने के साथ एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 28 से 12 डिग्री तक का अनुमान लगाया गया है।

Advertisement

Advertisement

आज 15 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। 17 दिसंबर से छत्तीसगढ़ में आकाश आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं 18 दिसंबर से 21 दिसंबर को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 11.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 17.05 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में कल न्यूनतम तापमान 10.53 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अगले दो दिनों में इसके और अधिक स्पष्ट होने व पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में तमिलनाडू तट की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में 15 दिसंबर को आकाश साफ रहने का अनुमान लगाया गया है, वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशा 28 और 12 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button