छत्तीसगढ़

नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किया 5 किलो का IED..

दंतेवाड़ा : केरिपु की 168 और 229 वाहिनी की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। मोकुर से पेद्दागेलुर की ओर जाते समय सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए एक 5 किलोग्राम के IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को बरामद कर नष्ट कर दिया।

Advertisement

यह IED मोकुर पटेलपारा के पास एक छोटे नाले के पास पगडंडी मार्ग पर लगाया गया था। माओवादियों ने इसे कमांड स्विच सिस्टम से सक्रिय करने की योजना बनाई थी ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

Advertisement

सुरक्षा बलों की बीडी टीम और डॉग स्क्वाड ने समय रहते IED का पता लगाया। अत्यंत सावधानी और सतर्कता के साथ, केरिपु की 168 वाहिनी की बीडी टीम ने दोपहर 1:30 बजे इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

Related Articles

Back to top button