देश

PM मोदी पर बम से हमले की धमकी..

मुंबई पुलिस को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाला एक संदेश मिला है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से यह संदेश भेजा गया था, उसका पता राजस्थान के अजमेर का है. संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को तुरंत रवाना कर दिया गया है.

Advertisement

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर शनिवार तड़के सुबह प्राप्त हुए इस व्हाट्सएप संदेश में दो आईएसआई एजेंटों और प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने की साजिश का जिक्र था. जांचकर्ताओं को संदेह है कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरे मैसेज भेजे हैं. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन को पहले भी कई बार फर्जी धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं. कुछ दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था.

Related Articles

Back to top button