छत्तीसगढ़

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 94 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर की गई।

Advertisement

प्रार्थी आशीष कृष्णानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे 94 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर फर्जी फर्म “भाई-भाई इंटरप्राइजेस” के नाम पर बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी की।

Advertisement

इस मामले में रेंज साइबर थाना ने विवेचना के दौरान अब्दुल रहमान मुल्ला (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी वेस्ट बंगाल के काशीपुर इलाके का निवासी है और ठेकेदारी के कार्य से जुड़ा हुआ है।

जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ 5 अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज हैं। अब तक पुलिस ने 24 लाख रुपए बैंक खाते में होल्ड कर लिए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button