बिलासपुर

वनरक्षक भर्ती के दौरान जवान के खाने में मिला जिंदा कीड़ा….देखिये VIDEO

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में चल रही छत्तीसगढ़ वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ड्यूटी पर तैनात एक जवान को परोसे गए भोजन में जिंदा कीड़ा पाया गया।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खाने की प्लेट में कीड़ा साफ नजर आ रहा है। जवानों का आरोप है कि इस तरह के अस्वास्थ्यकर भोजन ने उनकी सेहत को खतरे में डाल दिया है।

घटना के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाहियों पर सवाल उठ रहे हैं।

यह मामला न केवल स्वास्थ्य संबंधी मानकों के उल्लंघन को उजागर करता है, बल्कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button