छत्तीसगढ़

शहीद प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र कुमार शोरी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

कांकेर: बीते दिनों नारायणपुर के अबुझमाड़ क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र कुमार शोरी को, 5 दिसंबर 2024, उनके गृह ग्राम नरहरपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Advertisement

गांव के लोगों, पुलिस अधिकारियों और परिजनों ने शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरे गांव में गमगीन माहौल था। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल के जवान शामिल हुए।

Advertisement

शहीद बीरेन्द्र कुमार शोरी ने 2010 में जिला पुलिस बल नारायणपुर में आरक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। उनके उत्कृष्ट कार्य के चलते उन्हें 2018 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

वर्तमान में वह नारायणपुर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) में तैनात थे और नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

अबुझमाड़ क्षेत्र में चल रहे अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी इस वीरता को हमेशा याद किया जाएगा।

शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अधिकारियों ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया और उनकी शहादत को सलाम किया।

Related Articles

Back to top button